सदर अस्पताल जमुई में आज इन डॉक्टरों की ड्यूटी, देखें पूरा ओपीडी और इमरजेंसी रोस्टर

Jamui Sadar OPD : मरीजों की सुविधा के लिए सदर अस्पताल ने विभिन्न विभागों के चिकित्सकों की ड्यूटी तय की, इमरजेंसी सेवा रहेगी 24 घंटे उपलब्ध

जमुई से पंकज कुमार सिंह की रिपोर्ट

Jamui Sadar OPD : सदर अस्पताल जमुई में आज मरीजों की सुविधा के लिए विभिन्न विभागों का ओपीडी एवं इमरजेंसी रोस्टर जारी किया गया है. अस्पताल प्रबंधन ने सभी प्रमुख विभागों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की है ताकि मरीजों को समय पर बेहतर उपचार मिल सके.

ओपीडी में आज इन डॉक्टरों की ड्यूटी

पुरुष ओपीडी की पहली और दूसरी पाली में डॉ अमित कुमार मरीजों का उपचार करेंगे. आर्थो ओटी में डॉ विशाल आनंद, आई ओपीडी एवं आई ओटी में डॉ नेहा सिंह, डेंटल ओपीडी में डॉ सौरव सुमन, मेंटल ओपीडी में डॉ शुभम घोष, टीबी ओपीडी में डॉ मनीष कुमार तथा सर्जन ओपीडी में डॉ एजाज अहमद की ड्यूटी लगाई गई है.पैथोलॉजी में डॉ मोनिका रंजन, ब्लड बैंक में डॉ राहुल राज, एनसीडी में डॉ संजय राम तथा एसएनसीयू में डॉ अजय कुमार अपनी सेवाएं देंगे.

इमरजेंसी सेवा का रोस्टर

इमरजेंसी कक्ष की पहली पाली में डॉ जीके सुमन, दूसरी पाली में डॉ एमके पंडित तथा तीसरी पाली में डॉ अंशुल अनुराग मरीजों का उपचार करेंगे.

महिला ओपीडी और लेबर रूम की व्यवस्था

Jamui Sadar OPD : महिला ओपीडी की पहली पाली में डॉ स्वेता सिंह तथा दूसरी पाली में डॉ प्रवीण जिया की ड्यूटी निर्धारित की गई है.लेबर रूम की पहली पाली में डॉ निधी, दूसरी पाली में डॉ प्रियंका कुमारी तथा तीसरी पाली में डॉ शालिनी सेवाएं देंगी.

एनेस्थीसिया विभाग का रोस्टर

एनेस्थीसिया विभाग की पहली पाली में डॉ राजीव रंजन प्रसाद, दूसरी पाली में डॉ रघुनंदन कुमार तथा तीसरी पाली में डॉ अजीत कुमार की ड्यूटी लगाई गई है.

ALSO READ: 15 साल बाद भी भवन विहीन है गोबरदाहा का स्कूल, पेड़ के नीचे पढ़ने को मजबूर बच्चे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pintu Pranav

प्रभात खबर में कंटेंट राइटर, जिन्हें डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 5 साल से ज़्यादा का अनुभव है. न्यूज़ राइटिंग, कंटेंट क्रिएशन, कॉपी एडिटिंग, हेडलाइन राइटिंग और फ़ैक्ट-चेकिंग में अनुभवी. कृषि, वन और पर्यावरण, शिक्षा, राजनीति, टेलीकम्युनिकेशन, धर्म और आध्यात्मिक मामले, सामाजिक मुद्दे, NGO और संस्थान, सरकारी कामकाज और समसामयिक मामलों जैसे कई विषयों पर काम किया है. संपादकीय मानकों और न्यूज़रूम की कार्यक्षमता को बनाए रखते हुए सटीक, प्रभावशाली और पाठकों पर केंद्रित पत्रकारिता करने के लिए प्रतिबद्ध है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >