चालक को आयी झपकी कार ट्रक से टकराई, पांच घायल, एक की हालत गंभीर

Jamui Road Accident: जमुई जिले के सिकंदरा-जमुई मुख्य मार्ग पर गुरुवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हुआ. लछुआड़ थाना क्षेत्र के बड़बांध गांव के समीप एनएच-333ए पर एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई. हादसे में कार सवार पांच लोग घायल हो गए, जिनमें एक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया.

जमुई से पंकज कुमार सिंह की रिपोर्ट

Jamui Road Accident: नवादा जिले के पकरीबरावां निवासी सभी लोग बांका में आयोजित एक तिलक समारोह में शामिल होकर कार से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान बड़बांध गांव के पास चालक को झपकी आ गई, जिससे कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े ट्रक से पीछे से जा टकराई.

टक्कर के बाद कार के परखच्चे उड़े

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे के बाद सड़क पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया. कार में सवार सभी लोग अंदर फंस गए थे, जिन्हें स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से बाहर निकाला गया.

पांच लोग घायल, एक की हालत गंभीर

दुर्घटना में चालक सहित मुकेश कुमार, अमित कुमार, कार्यानंद कुमार, रामचंद्र सिंह और अभिजीत आनंद घायल हो गए. सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरा पहुंचाया गया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सभी को सदर अस्पताल जमुई रेफर कर दिया. हालांकि परिजन उन्हें आगे के इलाज के लिए नवादा ले गए. घायलों में एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है.

चालक को झपकी आने से हुआ हादसा

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चालक को नींद आने के कारण वाहन पर नियंत्रण नहीं रहा और हादसा हो गया. पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है.

ALSO READ: व्हीलचेयर से पहुंचे दिव्यांग गर्मी में बैठे रहे, डॉक्टर 4 घंटे देर से पहुंचे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pintu Pranav

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >