सदर अस्पताल जमुई में आज इन डॉक्टरों की रहेगी ड्यूटी, मरीजों के लिए जारी हुई ओपीडी सूची

Jamui OPD Update: अस्पताल प्रशासन की ओर से जारी सूची के अनुसार ओपीडी, इमरजेंसी, ओटी एवं अन्य विभागों में चिकित्सक अपनी सेवाएं देंगे.

Jamui OPD Update: सदर अस्पताल जमुई में शुक्रवार को विभिन्न विभागों में मरीजों के उपचार के लिए चिकित्सकों की ड्यूटी निर्धारित की गई है. अस्पताल प्रशासन की ओर से जारी सूची के अनुसार ओपीडी, इमरजेंसी, ओटी एवं अन्य विभागों में चिकित्सक अपनी सेवाएं देंगे.

पुरुष ओपीडी

पुरुष ओपीडी में डॉ. खुबाईब आलम मरीजों का इलाज करेंगे. दूसरी पाली में डॉ. सौरव कुमार सिंह की ड्यूटी रहेगी.

विभिन्न विभागों की ओपीडी

आर्थो ओपीडी में डॉ. विशाल आनंद, आई ओपीडी में डॉ. थनीष कुमार, डेंटल ओपीडी में डॉ. सौरव सुमन तथा मेंटल ओपीडी में डॉ. शुभम घोष मरीजों का इलाज करेंगे.

टीबी ओपीडी में डॉ. मनीष कुमार, पीडिया ओपीडी में डॉ. शैलेन्द्र कुमार और सर्जन ओपीडी में डॉ. मृत्युंजय कुमार की ड्यूटी लगाई गई है.

ओटी एवं अन्य विभाग

आई ओटी में डॉ. गौरव हेंब्रम तथा जनरल ओटी में डॉ. एजाज अहमद अपनी सेवाएं देंगे. पैथोलॉजी विभाग में डॉ. मोनिका रंजन और ब्लड बैंक में डॉ. राहुल राज की ड्यूटी रहेगी.

एनसीडी विभाग में डॉ. संजय राम तथा एसएनसीयू में डॉ. प्रतिक प्रिया तैनात रहेंगे. एसएनसीयू की दूसरी पाली में डॉ. अमित रंजन की ड्यूटी निर्धारित की गई है.

इमरजेंसी कक्ष में तीन पालियों में चिकित्सक तैनात

इमरजेंसी कक्ष की पहली पाली में डॉ. नवीन चंद्र गुप्ता, दूसरी पाली में डॉ. जीके सुमन तथा तीसरी पाली में डॉ. अंशुल अनुराग मरीजों का उपचार करेंगे.

महिला ओपीडी की व्यवस्था

महिला ओपीडी की पहली पाली में डॉ. स्निग्धा, दूसरी पाली में डॉ. नम्रता सिन्हा तथा तीसरी पाली में डॉ. श्वेता सिंह की ड्यूटी लगाई गई है.

एनेस्थीसिया विभाग

एनेस्थीसिया विभाग की पहली पाली में डॉ. मनीष कुमार, दूसरी पाली में डॉ. अजीत कुमार तथा तीसरी पाली में डॉ. रघुनंदन कुमार अपनी सेवाएं देंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >