छत से गिरे जमुई के राजमिस्त्री की इलाज के दौरान मौत

पटना में काम करने के दौरान हुआ था हादसा

जमुई. पांच दिन पूर्व पटना में काम करने के दौरान लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के छोरनाहट गांव निवासी तिलेसर तूरी छत से गिरकर घायल हो गया. उसे परिजनों ने पटना के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया. इलाज के बाद स्थिति में सुधार होने के बाद राजमिस्त्री को लेकर परिजन लक्ष्मीपुर के छोरनाहट गांव पहुंचे. सबकुछ ठीक- ठाक था, लेकिन बुधवार को अचानक राजमिस्त्री की तबीयत फिर से बिगड़ गयी और वह बेहोश हो गया. इसके बाद उसे आनन- फानन में सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉ घनश्याम सुमन ने जांच के बाद राजमिस्त्री को मृत घोषित कर दिया. बताया जाता है कि तिलेसर तूरी पटना में ही रहकर राजमिस्त्री का काम करता था. पांच दिन पूर्व अचानक वह छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था. उसके बाद बुधवार को उसकी तबीयत बिगड़ने के बाद सदर अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. राजमिस्त्री की मौत के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया. परिजन का रो-रो कर बुरा हाल था. बताया जाता है कि मृतक राज मिस्त्री को दो पुत्र और एक पुत्री है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >