दबंगों ने दंपती पर बरसाए लाठी-डंडे, आपसी रंजिश में पति-पत्नी घायल

Jamui Couple Assault Case: जमुई के हरला गांव में आपसी रंजिश को लेकर हुई मारपीट में पति-पत्नी घायल हो गए. दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

जमुई से अर्जुन अर्णव की रिपोर्ट:

Jamui Couple Assault Case: जमुई जिले के टाउन थाना क्षेत्र अंतर्गत हरला गांव में आपसी रंजिश को लेकर हुई मारपीट में एक दंपती गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद दोनों घायलों को इलाज के लिए गुरुवार की सुबह सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है.

पुराने विवाद को लेकर हुआ हमला

घायलों की पहचान हरला गांव निवासी रोहित चौधरी और उनकी पत्नी रीना देवी के रूप में हुई है. घायल रोहित चौधरी ने बताया कि उनके गोतिया साहेब चौधरी और उसकी पत्नी शोभा देवी के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा है.

विरोध करने पर की गई मारपीट

रोहित चौधरी के अनुसार बुधवार देर रात साहेब चौधरी गाली-गलौज कर रहा था. जब उन्होंने इसका विरोध किया तो वह आक्रोशित हो गया. आरोप है कि इसके बाद साहेब चौधरी, उसकी पत्नी और अन्य लोगों ने मिलकर लाठी-डंडे से हमला कर दिया. हमले में रोहित चौधरी और उनकी पत्नी रीना देवी घायल हो गईं.

सदर अस्पताल में चल रहा इलाज

घटना के बाद परिजनों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया. चिकित्सकों की देखरेख में दोनों का इलाज जारी है.

पुलिस से शिकायत की तैयारी

घायल पक्ष ने मामले की शिकायत पुलिस से करने की बात कही है. वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >