स्वस्थकर्मियों की बैठक में टीकाकरण को ले दिये गये विशेष निर्देश

स्वास्थ सुविधाओं को मजबूती प्रदान करने को लेकर शनिवार को प्रखंड कार्यालय सभागार में एएनएम व अन्य स्वास्थ्यकर्मियों की बैठक हुई.

झाझा. स्वास्थ सुविधाओं को मजबूती प्रदान करने को लेकर शनिवार को प्रखंड कार्यालय सभागार में एएनएम व अन्य स्वास्थ्यकर्मियों की बैठक हुई. बैठक में उपस्थित एएनएम को स्वास्थ्य से संबंधित विभिन्न तरह की जानकारी दी गयी. बैठक को लेकर स्वास्थ्य प्रबंधक नवनीत कुमार ने बताया कि क्षेत्र में टीकाकरण को लेकर विशेष निर्देश दिया गया है, ताकि आने वाले दिनों में महिलाओं को विभिन्न तरह की स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके. उन्होंने बताया कि एक विशेष कार्यक्रम के तहत आगामी 17 सितंबर से दो अक्टूबर तक राज्य स्वास्थ्य समिति बिहार सरकार के निर्देश पर नारी सशक्त परिवार अभियान पखवारा कार्यक्रम चलाया जायेगा, जिसमें महिलाओं से संबंधित स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जाएगा. लगातार इनकी जांच की जाएगी. मॉनिटरिंग की जाएगी और जरूरत पड़ने पर उन्हें दवा भी उपलब्ध करायी जाएगी. उन्होंने बताया कि गर्भवती महिलाओं से लेकर जच्चा-बच्चा तक के स्वास्थ्य के प्रति विशेष ध्यान देनी है और इसकी जांच करनी है. इसके लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जानकारी देनी है. उन्होंने बताया कि उक्त पखवाड़ा के तहत न सिर्फ नारी स्वास्थ्य पर ध्यान देना है, बल्कि नौ से 14 वर्ष के किशोरियों को भी निजी एवं अन्य तरह की समस्याओं पर सुझाव देनी है, ताकि होने वाले शारीरिक परिवर्तन के बारे में उन्हें विस्तृत जानकारी मिल सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >