निजी स्कूलों के बच्चों को आपार आइडी से जोड़ने के लिए संचालक को निर्देश

निजी विद्यालय के छात्र-छात्राओं को अपार आइडी से जोड़ने को लेकर रविवार को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी महेंद्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में अलगजरा अंबा स्थित बाल विकास सदन में निजी विद्यालय संचालकों की बैठक हुई.

झाझा . निजी विद्यालय के छात्र-छात्राओं को अपार आइडी से जोड़ने को लेकर रविवार को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी महेंद्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में अलगजरा अंबा स्थित बाल विकास सदन में निजी विद्यालय संचालकों की बैठक हुई. बैठक में बीईओ ने उपस्थित संचालकों को निर्देश देते हुए कहा कि आगामी 15 फरवरी तक अध्ययनरत छात्र-छात्राओं का अपार आईडी से जल्द-से-जल्द जोड़ा जाये, ताकि छात्र-छात्राओं को उसका लाभ मिल सके. संघ के प्रखंड अध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बीईओ को आश्वस्त करते हुए कहा कि सभी विद्यालय संचालक शिक्षा विभाग द्वारा जारी किए गए गाइडलाइन का पालन करते हैं और उसी के अनुसार कार्य भी करते हैं. इस दौरान उपस्थित सदस्यों ने निजी विद्यालय के पूर्व संचालक व जिलाध्यक्ष स्व लक्ष्मण झा के चित्र पर पुष्प सुमन अर्पित किया एवं दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी. मौके पर सुनील कुमार सिंह, फरहान अख्तर, साॅरडॉनिक्स स्कूल के प्राचार्य विष्णु कुमार शर्मा समेत दर्जनों संचालक व प्राचार्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >