सरौन. चंदन सिंह फाउंडेशन के सक्रिय सदस्य सुधीर यदुवंशी ने देवघर लक्ष्मी नारायण हॉस्पिटल में भर्ती मरीज चकाई प्रखंड के चन्द्रमंडीह पंचायत के नवादा गांव निवासी सविता कुमारी को एक यूनिट ब्लड दिया. रक्तवीर सुधीर यदुवंशी ने बताया कि परिजनों को रक्तदान करने के लिए प्रेरित करते हैं. परिवार में रक्तदान करने वाला नहीं होता है तो फाउंडेशन के सदस्य रक्तदान करने के लिए पहुंचते हैं. टीम द्वारा अबतक सैकड़ों जरूरतमंद मरीजों को ब्लड उपलब्ध करा चुके हैं. कहा कि हमें जब भी मौके मिले तो रक्तदान अवश्य करना चाहिए, क्योंकि रक्तदान से जरूरत पड़ने पर हम किसी दूसरे की जिंदगी को बचा सकते है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
