राजकीय महिला डिग्री कॉलेज जमुई में इंडक्शन मीट

राजकीय महिला डिग्री कॉलेज जमुई में गुरुवार को स्नातक सीबीसीएस सत्र 2025-29 की नामांकित छात्राओं का इंडक्शन मीट आयोजित किया गया.

जमुई. राजकीय महिला डिग्री कॉलेज जमुई में गुरुवार को स्नातक सीबीसीएस सत्र 2025-29 की नामांकित छात्राओं का इंडक्शन मीट आयोजित किया गया. कुल 215 नामांकित छात्राओं में से 178 ने कार्यक्रम में भाग लिया. इंडक्शन मीट के साथ सभी छात्राओं ने महाविद्यालय परिसर में एक-एक पौधा लगाकर अपनी पढ़ाई की शुरुआत की. यह महाविद्यालय राज्य सरकार की अंगीभूत इकाई के रूप में जिला मुख्यालय में स्थापित किया गया है और इस सत्र से यहां नामांकन की प्रक्रिया शुरू हुई है. कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्य डॉ. उदय नारायण घोष सहित डॉ. रणविजय सिंह, डॉ. विनीता मंडल, डॉ. दीपक कुमार, डॉ. अजय प्रकाश, रतन कुमार झा, बटेश्वर यादव और नरेश शाह उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >