गिद्धौर. उत्पाद विभाग व गिद्धौर पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को महुली गांव में शराब के खिलाफ विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया. इस दौरान पुलिस ने बोरी व थैले में छिपाकर रखी गयी 3.750 लीटर विदेशी शराब व 2 लीटर देसी शराब बरामद की. थानाध्यक्ष दीनानाथ सिंह ने बताया कि सूचना मिली की बिनोद तांती, पिता सीताराम तांती ने गांव स्थित सामुदायिक भवन के समीप पुआल में भारी मात्रा में शराब छुपा कर रखी है. छापेमारी की भनक लगते ही आरोपित मौके से फरार हो गया. मामले में फरार आरोपित की तलाश की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
