बेहतर सड़क से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को मिलेगी गति : सुमित

प्रखंड के ग्रामीण इलाके में बेहतर यातायात व्यवस्था को लेकर नीतीश सरकार द्वारा किये जा रहे बेहतर प्रयास के तहत सोमवार को सोनो प्रखंड को एक बार पुनः आठ सड़कों की सौगात मिली है.

सोनो . प्रखंड के ग्रामीण इलाके में बेहतर यातायात व्यवस्था को लेकर नीतीश सरकार द्वारा किये जा रहे बेहतर प्रयास के तहत सोमवार को सोनो प्रखंड को एक बार पुनः आठ सड़कों की सौगात मिली है. सूबे के विज्ञान, प्रौद्योगिकी व तकनीकी शिक्षा मंत्री सह स्थानीय विधायक सुमित कुमार सिंह ने सोमवार को 26 करोड़ की लागत से बनने वाली विभिन्न सड़कों में से एक नव निर्मित सड़क बलथर पंचायत में सोनो–चकाई मुख्य सड़क से बरनार नदी तक के सड़क का विधिवत उद्घाटन किया जबकि प्रखंड में कुल सात नई सड़कों के निर्माण कार्य का कार्यारंभ भी किया. केवाली–चुरहेत पथ, चुरहेत–बंदरमारा पथ, चुरहेत बंदरमारा पथ से अमेठियाडीह–देवेपहड़ी पथ, बुझायत–चंद्रा सड़क से देवीडीह पथ, बरनार डैम रोड के कटहराटांड़ चौक से उखरिया गांव तक का पथ, डुमरी खास भाया गोरबामटिहाना कन्या स्कूल से डुमरी तुरी टोला तक पथ और भीठरा कुरकुटा रोड पानी टंकी के नजदीक से जोकटिया कपिलदेव साव के घर तक के पथ के निर्माण का कार्यारंभ करने के उपरांत जोकटिया में वे ग्रामीणों से मिले और उनकी समस्याओं को सुने. मंत्री सुमित सिंह ने कहा कि सोनो क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए आधारभूत संरचना को मजबूत करना हमारी प्राथमिकता है. ग्रामीण सड़कों के बेहतर नेटवर्क से न केवल आवागमन में सुविधा होगी, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे. बेहतर सड़क से ग्रामीण क्षेत्र में विकास की रफ्तार तेज होगी. बीते कुछ वर्षों में इस विधान सभा क्षेत्र में न सिर्फ सड़कों का जाल बिछाया बल्कि स्कूल और अस्पताल भी बनवाए. बेहतर बिजली की आपूर्ति और सिंचाई की बेहतर व्यवस्था उपलब्ध कराया. श्री सिंह ने कहा कि बरनार जलाशय का निर्माण जल्द शुरू होगा और काजवे के समानांतर पुल का भी निर्माण होगा. हमने जो विकसित सोनो की सोच रख कर कार्य शुरू किया है उसे अवश्य अंजाम तक ले जाऊंगा. लेकिन इसमें आप सबों का हमें साथ चाहिए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >