भगवान श्रीराम का जीवन सदैव रहेगा प्रेरणास्रोत: डाॅ नीरज

मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की जन्म तिथि को ही रामनवमी के रूप में मनायी जाती है. उक्त बातें रामनवमी के अवसर पर रविवार देर संध्या सामाजिक कार्यकर्ता सह चिकित्सक डॉ नीरज साह ने रामादल अखाडा का उद्घाटन करते हुए कही.

झाझा. मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की जन्म तिथि को ही रामनवमी के रूप में मनायी जाती है. उक्त बातें रामनवमी के अवसर पर रविवार देर संध्या सामाजिक कार्यकर्ता सह चिकित्सक डॉ नीरज साह ने रामादल अखाडा का उद्घाटन करते हुए कही. उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन मानव जीवन के लिये प्रेरणास्रोत है और हमेशा रहेगा. साथ ही कहा कि रामनवमी हो या अन्य कोई त्योहार मैं हमेशा क्षेत्र के लोगों के साथ ही पर्व का आनंद लेता हूं. चिकित्सीय सेवा देने के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी हमेशा लगा रहता हूं. जो लोग मुझे बुलाते हैं उनके यहां अवश्य ही जाता हूं. मौके पर उदय पासवान, रंधीर पासवान, पूर्व नगर अध्यक्ष मोहन पासवान, विजय अग्रहरी समेत कई लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >