खैरा. प्रखंड के हरनी पंचायत अंतर्गत कर्माटांड़ स्थित शहीद एसके मुर्मू स्टेडियम में समाजसेवी डॉ नीरज शाह के प्रयास से चापाकल लगाया गया है, जिससे खिलाड़ियों, छात्रों और राहगीरों को बड़ी राहत मिली है. युवाओं की मांग पर डॉक्टर नीरज शाह ने एक सप्ताह के भीतर पानी की व्यवस्था कराने का वादा किया था, जिसे उन्होंने समय पर पूरा करते हुए स्टेडियम परिसर में चापाकल स्थापित करवा दिया. यह मैदान दक्षिणी क्षेत्र का प्रमुख खेल स्थल है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में खिलाड़ी अभ्यास करने के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्र, फिजिकल की तैयारी करने वाले युवा और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक लोग टहलने, दौड़ने और व्यायाम करने पहुंचते हैं. पहले यहां पानी की कोई सुविधा नहीं होने से लोगों को काफी परेशानी होती थी, खासकर गर्मी के मौसम में यह समस्या और गंभीर हो जाती थी. लोगों ने खुशी जताते हुए इस पहल की सराहना की है.
शहीद एसके मुर्मू स्टेडियम में लगा चापाकल
शहीद एसके मुर्मू स्टेडियम में लगा चापाकल
