मां की डांट से नाराज युवती ने फांसी लगा की आत्महत्या

युवती की मां का रो-रोकर बुरा हाल, जांच में जुटी पुलिस

जमुई. सदर थाना क्षेत्र के अड़सार गांव में शुक्रवार की देर रात मां की डांट से नाराज युवती ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक युवती अड़सार गांव निवासी मो जलाल की पुत्री सबीहा खातून है. स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी 112 नंबर की पुलिस को दी. सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंची 112 नंबर की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भिजवा दिया. इसके साथ ही मामले की छानबीन में जुटी है. मृतका की मां ने बताया गया कि मेरी पुत्री सबीहा खातून ने किचन में रखा हुआ दूध गिरा दिया था. इसे लेकर पुत्री को डांट फटकार लगायी थी. इससे नाराज होकर सबीहा घर के एक कमरे में बंद हो गयी जब तक हमलोग कुछ समझ पाते तब तक वह फंदे से लटक गयी थी. काफी देर तक जब वह कमरे से बाहर नहीं निकली तो मैंने आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी. फिर कमरे के बंद दरवाजे को खोल कर सबीहा के शव को फंदे से उतरा गया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. युवती की मौत के बाद परिवार में मातम छा गया है. युवती की मां का रो-रोकर बुरा हाल था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >