जमुई में युवाओं ने दिया Environment Protection का बड़ा संदेश

Jamui News : बढ़ती गर्मी, घटते पेड़ और जल संकट के बीच जमुई में युवाओं की एक पहल लोगों के लिए प्रेरणा बन रही है. “साइकिल यात्रा एक विचार” मंच ने रविवार को खरगौर गांव में पौधरोपण और पर्यावरण संरक्षण अभियान चलाकर लोगों को प्रकृति बचाने का संदेश दिया.

जमुई से पंकज कुमार सिंह की रिपोर्ट : साइकिल यात्रा मंच ने अपनी रविवारीय साइकिल यात्रा के तहत पर्यावरण संरक्षण और जल बचाव को लेकर जागरूकता अभियान जमुई प्रखंड परिसर से शुरू किया. मंच के सदस्य साइकिल से खरगौर गांव पहुंचे, जहां महिला संकुल स्तरीय संघ की जीविका दीदियों के साथ मिलकर पौधरोपण किया गया.

कार्यक्रम के दौरान महोगनी, नीम, नींबू और अमरूद सहित करीब 20 पौधे लगाए गए. गांव में पौधरोपण के दौरान लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने और धरती को हरा-भरा बनाने की अपील की गई.

“पेड़ों की कमी ही बढ़ती गर्मी की वजह”

मंच के सदस्य अजीत Kumar ने कहा कि लगातार बढ़ रही गर्मी सीधे तौर पर पेड़ों की कमी को दर्शाती है. उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए पौधरोपण बेहद जरूरी है.उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि बरसात का मौसम पौधों के विकास के लिए सबसे बेहतर समय होता है, इसलिए हर व्यक्ति को कम से कम एक पौधा जरूर लगाना चाहिए. साथ ही उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए.

साइकिल का उपयोग करने के लिए भी दिया बड़ा संदेश

कार्यक्रम के दौरान मंच के सदस्य हरेराम कुमार सिंह ने लोगों को सप्ताह में कम से कम एक दिन साइकिल का उपयोग करने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि इससे शरीर स्वस्थ रहता है और प्रदूषण भी कम होता है.उन्होंने बताया कि छोटी दूरी के लिए वाहन के बजाय साइकिल का इस्तेमाल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम साबित हो सकता है.

जल संरक्षण पर भी लोगों को किया जागरूक

पौधरोपण के साथ-साथ जल संरक्षण को लेकर भी विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया. मंच के सदस्य शेषनाथ राय ने लोगों से अपील की कि बरसात के पानी को व्यर्थ न बहने दें और जल संरक्षण की दिशा में ठोस प्रयास करें.उन्होंने कहा कि “पानी बनाया नहीं जा सकता, सिर्फ बचाया जा सकता है”, इसलिए हर व्यक्ति को जल संरक्षण के प्रति जिम्मेदार बनना होगा.

युवाओं और महिलाओं की सक्रिय भागीदारी

इस अभियान में शेषनाथ राय, राहुल ऋतुराज, संदीप कुमार रंजन, हरेराम कुमार सिंह, अजीत कुमार और संजय कुमार सहित कई सदस्य मौजूद रहे. वहीं जीविका दीदियों में दिव्या कुमारी, संजना, निशा समेत कई महिलाओं ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amit kumar sinh

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >