गिद्धौर. शराबबंदी कानून के तहत गिद्धौर पुलिस ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. अवर निरीक्षक पंकज कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिली कि तारडीह कर्बला मोड़ के समीप कुछ लोगों के नशे में हंगामा कर रहे हैं. सूचना मिलते ही पुलिस टीम वहां पहुंची और कार्रवाई करते हुए छोटन तांती, बिरजू मांझी, राजकुमार मांझी, विक्रम मांझी को गिरफ्त लिया गया. थाना लाकर जांच किये जाने पर शराब पीने की पुष्टि होते ही मामला दर्ज कर सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
नशे में हंगामा करते चार युवक गिरफ्तार
शराबबंदी कानून के तहत गिद्धौर पुलिस ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया.
