आजाद समाज पार्टी ने जिला कमेटी का किया गठन

बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर तथा कांशीराम की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प के साथ गठित आजाद समाज पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद तथा प्रदेश अध्यक्ष जौहर आजाद के निर्देश पर जमुई जिला कमेटी का गठन किया है.

जमुई. बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर तथा कांशीराम की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प के साथ गठित आजाद समाज पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद तथा प्रदेश अध्यक्ष जौहर आजाद के निर्देश पर जमुई जिला कमेटी का गठन किया है. इसकी जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष नंदलाल कुमार दास ने बताया कि जिलाध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ के पद पर वरीय अधिवक्ता हरे कृष्ण कुमार, उपाध्यक्ष के लिए नंदलाल कुमार तथा मो महबूब आलम, महासचिव पद के लिए अर्जुन रविदास एवं दिलीप दास, संगठन सचिव के लिए दिलीप दास एवं प्रमोद दास तथा सचिव पद के लिए मंटू कुमार राज, मो शमशाद अली, रणधीर दास, चंदन दास, अमित कुमार दास, दीपक कुमार, रुपेश कुमार दास, गौतम कुमार, पिंटू कुमार दास, प्रदीप कुमार दास का चयन किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >