रुद्र महायज्ञ सह गणेश कार्तिक प्राण प्रतिष्ठा को लेकर ध्वजारोहण

महाशिवरात्रि के अवसर पर ग्रामीणों की ओर से मुख्य पुजारी सीताराम शास्त्री की देखरेख में रविवार को ध्वजारोहण का आयोजन किया गया

चकाई. प्रखंड की गजही पंचायत अंतर्गत नारगी बालजोरी मोड़ स्थित प्रसिद्ध ओंकारेश्वर नाथ शिव मंदिर परिसर में आयोजित रुद्र महायज्ञ सह राम कथा ज्ञान यज्ञ व भगवान गणेश और कार्तिक की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर महाशिवरात्रि के अवसर पर ग्रामीणों की ओर से मुख्य पुजारी सीताराम शास्त्री की देखरेख में रविवार को ध्वजारोहण का आयोजन किया गया. इस अवसर पर पूरे विधि विधान के साथ ग्रामीणों की मौजूदगी में सीताराम शास्त्री द्वारा वैदिक मंत्रचार के बीच यज्ञ के आयोजन को लेकर ध्वजारोहण किया गया. आयोजन समिति से जुड़े प्रकाश वर्मा, मिथिलेश राय, अभिषेक राय, सुदाम वर्मा, मनोज वर्मा, बजरंगी राय, मुखिया सूरजमल मुर्मू, पंचायत समिति सदस्य बहादुर वर्मा, भोला यादव, वासुदेव यादव, सकलदेव राय, सुभाष राय ने बताया कि 18 अप्रैल से 26 अप्रैल तक मंदिर परिसर में रुद्र महायज्ञ सह राम कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जायेगा. इस अवसर पर गणेश कार्तिक की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा भी की जायेगी. समापन के अवसर पर विशाल भंडारा किया जायेगा, जबकि 18 अप्रैल से 26 अप्रैल तक प्रतिदिन विद्वान पंडितों द्वारा प्रवचन एवं संगीतमय राम कथा का आयोजन किया जायेगा. आयोजन को लेकर अभी से ही ग्रामीणों द्वारा तैयारी की जा रही है. इसके लिए आयोजन समिति का गठन कर सभी सदस्यों के बीच जिम्मेवारी का बंटवारा किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >