जमुई. उत्पाद पुलिस ने छापेमारी अभियान के दौरान गुरुवार की देर रात देसी-विदेशी शराब के साथ पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है. उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार ने बताया कि अलग-अलग जगहों से 20 लीटर देसी शराब तथा 1.875 लीटर विदेशी शराब के साथ पांच तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. इसमें एक महिला भी शामिल हैं. गिरफ्तार तस्कर सदर थाना क्षेत्र के सोनपे गांव निवासी संजीव कुमार, मनीष कुमार, शिवंडीह मोहल्ला निवासी कुंदन कुमार, खैरा प्रखंड क्षेत्र के चुआं गांव निवासी मिथून कुमार तथा बल्लोपुर गांव निवासी संजू देवी शामिल हैं. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार तस्कर को कागजी प्रक्रिया पुरी कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
