गैस सिलेंडर लीक होने से गुमटी में लगी आग, 50 हजार का नुकसान

एक गुमटी में चाय बनाने के दौरान हुआ हादसा

चकाई(जमुई). चकाई मोड़ स्थित शुक्रवार को एक गुमटी में चाय बनाने के दौरान गैस सिलेंडर लीक होने के कारण गुमटी में आग लग गयी. इससे आस-पास के लोगों में अफरा-तफरी मच गयी. स्थानीय लोगों ने उसे बुझाने का प्रयास किया. जबतक लोग आग पर काबू पाते, तब तक काफी सामान जलकर राख हो गया था. वहीं घटना के संबंध में गुमटी संचालक अरविंद केशरी ने बताया कि गुमटी में चाय बना रहे थे इसी दौरान अचानक गैस लीकेज हो गया और आग लग गयी. आग लग जाने से 50 हजार रुपये से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >