आपसी रंजिश में मारपीट, दो भाई घायल

बिचकोड़वा बाजार में रविवार दोपहर आपसी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गयी.

चकाई. प्रखंड क्षेत्र के बिचकोड़वा बाजार में रविवार दोपहर आपसी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना में एक पक्ष के दो भाई गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों में रंगनिया गांव निवासी मनोज यादव, उनके चचेरे भाई रंजीत कुमार यादव है. घटना के बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए चकाई रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया. घायल मनोज यादव ने बताया कि पूर्व से चले आ रहे जमीनी विवाद को लेकर वह रविवार को बिचकोड़वा बाजार स्थित अपने भाई रंजीत यादव की दुकान पर बैठा था. इसी दौरान दूसरे पक्ष के त्रिपुरारी दास समेत आधा दर्जन लोग लाठी-डंडा से लैस होकर पहुंचे और अचानक हमला कर दिया. बताया गया कि बीच-बचाव करने पहुंचे रंजीत कुमार यादव को भी हमलावरों ने मारपीट कर घायल कर दिया. घायल पक्ष का आरोप है कि घटना के दौरान हमलावरों ने दुकान में रखे नकद रुपये सहित अन्य सामान लूट लिये तथा दुकान में तोड़फोड़ भी की. इस मामले को लेकर मनोज यादव द्वारा थाना में लिखित आवेदन दिया गया है. आवेदन में त्रिपुरारी दास, शुभम कुमार, संजू देवी, सुमन दास, राहुल दास, प्रमोद दास, उमेश कुमार यादव, डहरी देवी सहित अन्य अज्ञात लोगों को आरोपित बनाया गया है. थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >