नदी बचाने को लेकर दसवें दिन भी किसानों का धरना जारी

वन,पर्यावरण एवं नदी बचाओ संरक्षण समिति के बैनर तले मौरा बालू घाट को बंद कराने की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन दसवें दिन भी जारी रहा.

गिद्दौर . वन,पर्यावरण एवं नदी बचाओ संरक्षण समिति के बैनर तले मौरा बालू घाट को बंद कराने की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन दसवें दिन भी जारी रहा. लेकिन अबतक जिला प्रशासन व जनप्रतिनिधियों के द्वारा संज्ञान नहीं लिये जाने के कारण किसानों में आक्रोश है. आक्रोशित किसानों का कहना है कि बालू माफिया के मनमानीपूर्ण कार्य से सिंचाई व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो रही है और हमारी कृषि भूमि बंजर होने के कगार पर है. धरनास्थल पर मौजूद किसानों ने आरोप लगाते हुए कहा कि तथ्यों को छुपाकर मौरा बालू घाट की बंदोबस्ती की गयी है. प्रशासन बालू माफियाओं को संरक्षण दे रही है. जिससे किसान अब आर-पार की लड़ाई के मूड में हैं. भाकपा माले नेता बाबू साहब सिंह ने कहा कि प्रशासन जानबूझकर सच्चाई सामने नहीं आने देना चाहता. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर किसानों की बातों को गंभीरता से नहीं लिया जाता है तो आंदोलन और तेज किया जायेगा. आंदोलनरत किसानों ने बताया कि बालू माफिया को संरक्षण देने को लेकर गुरुवार को खनन मंत्री सह उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा का पुतला दहन किया जायेगा. धरनास्थल पर अशोक सिंह, किसान नेता कुणाल सिंह, सुनील रावत, सचिता रावत, अनिल रावत, विक्रम यादव, राजीव शर्मा, मुकेश रावत, रामचंद्र यादव, मुकेश शर्मा, गोपाल झा, काजू सिंह, अपील राम, सुखदेव वेद सहित दर्जनों किसान मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >