झाझा. झाझा स्थित महात्मा गांधी उचत्तर विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ राजाराम नागमणि पर वित्तीय अनियमितता एवं गबन का आरोप पर स्पष्टीकरण मांगा गया है. नीतेश कुमार, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (प्राथमिक, शिक्षा व समग्र शिक्षा) ने पत्र जारी कर 24 घंटे के अंदर जवाब देने का निर्देश दिया है. जारी पत्र में कहा गया है कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में विद्यालय परिसर में कंप्यूटर कक्ष, कला कक्ष व विज्ञान कक्ष के निर्माण के लिए विद्यालय शिक्षा समिति को राशि निर्गत की गई थी. निर्धारित अवधि समाप्त होने के बाद भी निर्माण कार्य पूर्ण नहीं हुआ है, जबकि कुल स्वीकृत राशि की निकासी कर ली गयी है. विभाग ने इसे गंभीर वित्तीय अनियमितता एवं गबन का मामला माना है. पत्र में स्पष्ट किया गया है कि संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर निलंबन की प्रक्रिया प्रारंभ करते हुए सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी.
एमजीएस के प्रधानाध्यापक से 24 घंटे में मांगा गया स्पष्टीकरण
वित्तीय अनियमितता एवं गबन के मामले में झाझा स्थित महात्मा गांधी उच्चत्तर विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ राजाराम नागमणि से स्पष्टीकरण मांगा गया है.
