शराब के नशे में रोजगार सेवक गिरफ्तार, एक लीटर देसी शराब बरामद

गरही थाना पुलिस ने शराब के नशे में धुत एक रोजगार सेवक को गिरफ्तार किया है. उसके पास से एक लीटर देसी शराब भी बरामद हुई है.

खैरा . गरही थाना पुलिस ने शराब के नशे में धुत एक रोजगार सेवक को गिरफ्तार किया है. उसके पास से एक लीटर देसी शराब भी बरामद हुई है. गिरफ्तार युवक की पहचान रोपावेल निवासी पंकज साह के रूप में हुई है, जो सोनो प्रखंड के गंदर पंचायत में रोजगार सेवक के पद पर कार्यरत है. जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल के निर्देश पर रविवार रात पूरे जिले में सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान गरही थाना क्षेत्र के चननवर इलाके में जांच के क्रम में पंकज साह को रोका गया. पुलिस ने जब जांच की, तो वह शराब के नशे में पाया गया. तलाशी लेने पर उसके पास से एक लीटर देसी शराब मिली. गरही थानाध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि पूछताछ में पंकज साह ने खुद को रोजगार सेवक के पद पर कार्यरत होने की पुष्टि की. उसके खिलाफ मद्य निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है. थानाध्यक्ष ने बताया कि अपराध नियंत्रण और शराबबंदी को सख्ती से लागू करने के लिए अभियान लगातार जारी है. उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह सरकारी पद पर ही क्यों न हो.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >