नियोजनालय देगा निःशुल्क स्टडी किट, 11 तक करें आवेदन

प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने वाले योग्य अभ्यर्थियों को मिलेगा फायदा

जमुई. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. डीपीआरओ बिनोद प्रसाद ने बताया विभागीय निर्देशानुसार जिला नियोजनालय कार्यालय, जमुई की ओर से प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने वाले योग्य अभ्यर्थियों को निःशुल्क स्टडी किट उपलब्ध कराने के लिए आवेदन मांगा गया है. इसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर, लेकिन प्रतिभाशाली युवाओं को परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए सहयोग देना है. जिला नियोजनालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्टडी किट योजना के लिए निर्धारित पात्रता शर्तों को पूरा करने वाले अभ्यर्थी अपने आवेदन जमा कर सकते हैं.

स्टडी किट योजना के लिए पात्रता

अभ्यर्थी का कम से कम 6 माह पूर्व से नियोजनालय में निबंधन होना अनिवार्य है. यूपीएससी, बीपीएससी, अन्य लोक सेवा आयोग, एसएससी, रेलवे, बैंकिंग, एनईटी /जेआरएफ, शिक्षक पात्रता परीक्षा आदि से संबंधित तैयारी का साक्ष्य प्रस्तुत करना होगा. अभ्यर्थी बिहार राज्य का निवासी होना चाहिए. आयु सीमा संबंधित परीक्षा के मापदंडों के अनुरूप होनी चाहिए. लाभुक की वार्षिक पारिवारिक आय तीन लाख रुपये से कम होनी चाहिए. चयन में दिव्यांगजन, ट्रांसजेंडर, अनुसूचित जाति/जनजाति, आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग, पिछड़ा वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग एवं महिला अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी.

महत्वपूर्ण सूचना

पूर्व में स्टडी किट अथवा टूल किट योजना का लाभ ले चुके अभ्यर्थी इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगे. आवेदन की अंतिम तिथि योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी अपने सभी संबंधित प्रमाण पत्रों की स्व-अभिप्रमाणित छायाप्रति के साथ अपना आवेदन 11 फरवरी 2026 तक जिला नियोजनालय कार्यालय, जमुई (सोनपे, मद्य निषेध थाना के पास) में जमा कर सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >