तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से टोटो सवार बुजुर्ग की मौत, दो घायल

सोनो-चकाई मुख्य मार्ग पर शनिवार की देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में टोटो सवार एक बुजुर्ग की मौत हो गयी, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये.

जमुई. सोनो-चकाई मुख्य मार्ग पर शनिवार की देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में टोटो सवार एक बुजुर्ग की मौत हो गयी, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना डुमरी चेक पोस्ट के समीप ओरई गांव के पास की है, जहां एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने टोटो में जोरदार टक्कर मार दी. जानकारी के अनुसार, टोटो पर सवार तीन लोग झाझा की ओर जा रहे थे. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही तेज गति की स्कॉर्पियो ने टोटो को सीधी टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टोटो पर सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को तुरंत सोनो अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. सदर अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद एक बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान खबर लिखे जाने तक नहीं हो सकी है. वहीं घायलों की पहचान झाझा थाना क्षेत्र के नैयाडीह गांव निवासी बसंत मंडल और राजकुमार मंडल के रूप में हुई है. सोनो थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि दुर्घटना में तीन लोग घायल हुए थे, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल भेजा गया था, मामले की जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Raushan bhagat

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >