वृद्ध, दिव्यांग व महिलाओं को वोट करने के लिए किया प्रेरित

आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर स्वीप कोषांग जमुई के बुनियाद केंद्र, खैरा की ओर से बुधवार को मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया.

खैरा . आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर स्वीप कोषांग जमुई के बुनियाद केंद्र, खैरा की ओर से बुधवार को मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया. यह कार्यक्रम जमुई प्रखंड के अमरथ पंचायत के बाजारों और चौक-चौराहों पर आयोजित किया गया, जहां लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया. अभियान के दौरान बुनियाद संजीवनी सेवा वाहन के माध्यम से माइक प्रचार कर मतदाताओं को संदेश दिया गया कि वे बिना किसी भय या दबाव के मतदान करें. विशेष रूप से वृद्ध, दिव्यांग और महिलाओं को प्रेरित किया गया कि वे 11 नवंबर को होने वाले मतदान में सक्रिय रूप से भाग लें और लोकतंत्र को मजबूत बनाएं. मौके पर उपस्थित लोगों को निर्भीक होकर मतदान करने की शपथ भी दिलाई गई. स्वीप गतिविधियों के तहत यह अभियान शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने की दिशा में एक सार्थक कदम साबित हुआ. इस मौके पर बुनियाद केंद्र, खैरा के कर्मियों ने सक्रिय भूमिका निभाई और पूरे उत्साह के साथ मतदाताओं को जागरूक किया. स्थानीय लोगों ने भी इस पहल की सराहना की और आश्वासन दिया कि वे लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >