भूमि विवाद में बड़े ने छोटे भाई को पीटकर किया घायल

सदर थाना क्षेत्र के अमरथ गांव में भूमि विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई को पीटकर घायल कर दिया.

जमुई. सदर थाना क्षेत्र के अमरथ गांव में भूमि विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई को पीटकर घायल कर दिया. परिजनों द्वारा घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. घायल अमृत गांव निवासी श्री राम पंडित ने बताया कि मेरे बड़े भाई गेणु पंडित के साथ भूमि का बंटवारा नहीं हुआ है. इसके बाद विवादित जमीन पर बड़े भाई के द्वारा दीवाल देने का कार्य किया जा रहा था. जिसका विरोध करने पर बड़ा भाई उनका पुत्र पंकज पंडित व गंगा पंडित लाठी डंडे से मारपीट करने लगे जिससे मैं घायल हो गया. घटना की जानकारी सदर थाना का पुलिस की दी गयी है पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >