स्नातक पार्ट थ्री की परीक्षा में आठ परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

स्नातक पार्ट थ्री परीक्षा का पांचवां दिन पीपीवाई कॉलेज में परीक्षा दोनों पालियों में कदाचारमुक्त रही. पहली पाली में जहां 31 में से सभी परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया.

चकाई. स्नातक पार्ट थ्री परीक्षा का पांचवां दिन पीपीवाई कॉलेज में परीक्षा दोनों पालियों में कदाचारमुक्त रही. पहली पाली में जहां 31 में से सभी परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया. वहीं दूसरी पाली में 276 में से 268 छात्र छात्राओं ने परीक्षा दी. वहीं 8 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. ये जानकारी पीपीवाई कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य सह केंद्र अधीक्षक डॉ रविशंकर यादव ने दी. उन्होने आगे बताया कि परीक्षा के कदाचारमुक्त संचालन में परीक्षा नियंत्रक प्रो चंद्रशेखर पंडित, रामनारायण यादव, शरदेंदु शेखर, विजय कुमार, प्रमोद कुमार बाजपेयी, कृष्ण कुमार, करमचंद्र किस्कू, सुशीला कुमारी, संगीता कुमारी, रोहित कुमार यादव, शिव शक्ति, लाडली राज, राजकुमार, अमरनाथ रजक, बसंती कुमारी, राजीव कुमार, रमेश कुमार, रमेश चंद्र हैंब्रम, रघुवंश राय, श्याम सुंदर प्रसाद यादव, राजेंद्र प्रसाद यादव, बिन्देश्वरी यादव आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >