स्नातक पार्ट थ्री की परीक्षा के दूसरे दिन आठ परीक्षार्थी अनुपस्थित

स्नातक पार्ट थ्री परीक्षा के दूसरे दिन मंगलवार को फाल्गुनी प्रसाद यादव महाविद्यालय में प्रथम पाली में 384 में से 380 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया जबकि चार अनुपस्थित रहे.

चकाई . स्नातक पार्ट थ्री परीक्षा के दूसरे दिन मंगलवार को फाल्गुनी प्रसाद यादव महाविद्यालय में प्रथम पाली में 384 में से 380 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया जबकि चार अनुपस्थित रहे. दूसरी पाली में 330 में से 326 छात्र छात्राओं ने परीक्षा दी जबकि चार अनुपस्थित पाये गये. जानकारी देते हुए महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य सह केंद्राधीक्षक डॉ रवि शंकर यादव ने बताया कि दूसरे दिन भी परीक्षा कदाचारमुक्त सम्पन्न हुई. मौके पर मौजूद परीक्षा नियंत्रक प्रो चंद्रशेखर पंडित, शरदेंदु शेखर, रामनारायण यादव, विजय कुमार, प्रमोद कुमार बाजपेई, कृष्ण कुमार, करमचंद्र किस्कू, शुशीला कुमारी, संगीता कुमारी, रोहित कुमार यादव, शिव शक्ति, लाडली राज, रामकुमार, अमरनाथ रजक, बसंती कुमारी, राजीव कुमार, रमेश कुमार, रमेश चंद्र हैंबरम, रघुवंश राय, श्यामसुंदर प्रसाद यादव, राजकुमार, राजेंद्र प्रसाद यादव, बिंदेश्वरी यादव ने परीक्षा को सफल बनाने में सराहनीय योगदान दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >