गिद्धौर पहुंचे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, शिक्षकों ने किया भव्य स्वागत, सौंपा पांच सूत्री मांगपत्र

Education Minister Gidhaur Visit: पटना से आवासीय विद्यालय सिमुलतला जाने के क्रम में शिक्षा मंत्री का काफिला गिद्धौर स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में रुका. यहां बिहार विशिष्ट अध्यापक प्रधान शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष आनंद कौशल सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उनका स्वागत किया. इस अवसर पर उन्हें माला, अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया.

गिद्धौर (जमुई) से कुमार सौरभ की रिपोर्ट:

Education Minister Gidhaur Visit: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी का शुक्रवार को पहली बार जमुई जिले के गिद्धौर आगमन हुआ. इस दौरान जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) परिसर में शिक्षकों ने उनका भव्य स्वागत किया. कार्यक्रम में जिले भर से पहुंचे शिक्षक-शिक्षिकाओं ने शिक्षा मंत्री का अभिनंदन करते हुए शिक्षा और शिक्षक हित से जुड़े विभिन्न मुद्दों को उनके समक्ष रखा.

शिक्षकों ने किया जोरदार स्वागत

पटना से आवासीय विद्यालय सिमुलतला जाने के क्रम में शिक्षा मंत्री का काफिला गिद्धौर स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में रुका. यहां बिहार विशिष्ट अध्यापक प्रधान शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष आनंद कौशल सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उनका स्वागत किया. इस अवसर पर उन्हें माला, अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया.

पांच सूत्री मांगपत्र सौंपा

कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष आनंद कौशल सिंह ने शिक्षा मंत्री को पांच सूत्री मांगपत्र सौंपा. मांगपत्र में विशिष्ट शिक्षक, विद्यालय अध्यापक, प्रधान शिक्षक, प्रधानाध्यापक एवं पुस्तकालयाध्यक्षों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की गई. साथ ही गिद्धौर डायट में शैक्षणिक सत्र प्रारंभ करने और संस्कृत महाविद्यालय को पुनर्जीवित कर उसमें आवश्यक बहाली करने की मांग भी रखी गई.

डायट और संस्कृत महाविद्यालय के मुद्दे उठे

शिक्षकों ने जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में जल्द शैक्षणिक गतिविधियां शुरू कराने तथा क्षेत्र के संस्कृत महाविद्यालय को पुनः संचालित करने की आवश्यकता पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी.

शिक्षा मंत्री ने दिया आश्वासन

शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने शिक्षकों की मांगों को गंभीरता से सुनते हुए शिक्षा के क्षेत्र में सुधार तथा शिक्षक हितों से जुड़े मामलों पर सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया. उन्होंने डायट सेंटर में शैक्षणिक सत्र प्रारंभ कराने को लेकर भी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने की बात कही.

पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

कार्यक्रम के दौरान शिक्षा मंत्री ने संस्थान परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण और हरियाली का संदेश भी दिया.

मौके पर डीईओ दयाशंकर सिंह, डीपीओ सीमा कुमारी, भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद केशरी, लोजपा जिलाध्यक्ष जीवन सिंह, भाजपा नेता बृजनंदन सिंह, विकास सिंह, चंदन सिंह, डायट प्राचार्य डॉ. नावेद हसन खान, प्रदेश कोषाध्यक्ष रवि यादव, जिलाध्यक्ष जयप्रकाश पासवान समेत बड़ी संख्या में शिक्षक, शिक्षिकाएं, शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >