सीनियर जिला क्रिकेट लीग में डीएनसीसी ने की दमदार जीत

सीनियर जिला क्रिकेट लीग के तहत जेएस क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गये मुकाबले में डीएनसीसी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एसडीसीसीए को 118 रनों से करारी शिकस्त दी.

जमुई . सीनियर जिला क्रिकेट लीग के तहत जेएस क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गये मुकाबले में डीएनसीसी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एसडीसीसीए को 118 रनों से करारी शिकस्त दी. मैच में टॉस जीतकर डीएनसीसी ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए डीएनसीसी की टीम 38.5 ओवर में 202 रन बनाकर ऑलआउट हो गयी. टीम की ओर से मोहम्मद फैसल इकबाल ने 43 रनों की उपयोगी पारी खेली, वहीं सुमित बलियान ने 34 रन और अमन राज ने 26 रनों का योगदान दिया. एसडीसीसीए की गेंदबाजी में उत्कर्ष नील ने 6 ओवर में 20 रन देकर 3 विकेट चटकाए. इसके अलावा नीरज ने 8 ओवर में 39 रन देकर 3 विकेट और अमन सर्राफ ने 7 ओवर में 28 रन देकर 2 विकेट लिए. 203 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसडीसीसीए की पूरी टीम 26.4 ओवर में मात्र 84 रनों पर सिमट गयी. टीम की ओर से अभिषेक कुमार ने सर्वाधिक 32 रन बनाए, जबकि उत्कर्ष नील ने 16 रनों का योगदान दिया. डीएनसीसी की घातक गेंदबाजी के सामने एसडीसीसीए के बल्लेबाज टिक नहीं सके. डीएनसीसी की ओर से रोशन कुमार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 7 ओवर में 12 रन देकर 3 विकेट झटके. वहीं सोनू कुमार ने 4 ओवर में 17 रन देकर 3 विकेट हासिल किये. इस तरह डीएनसीसी ने यह मुकाबला 118 रनों से जीतकर प्रतियोगिता में अपनी मजबूत दावेदारी पेश की. उत्कृष्ट गेंदबाजी प्रदर्शन के लिए रोशन कुमार को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया. मैच के बाद खिलाड़ियों और क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >