प्रतिमा स्थापित करने के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य - डीएम

आगामी दुर्गा पूजा पर्व को लेकर समाहरणालय सभा कक्ष में सोमवार को डीएम श्री नवीन, एसपी विश्वजीत दयाल की संयुक्त अध्यक्षता में विधि व्यवस्था के मद्देनजर समीक्षा बैठक की गई.

जमुई . आगामी दुर्गा पूजा पर्व को लेकर समाहरणालय सभा कक्ष में सोमवार को डीएम श्री नवीन, एसपी विश्वजीत दयाल की संयुक्त अध्यक्षता में विधि व्यवस्था के मद्देनजर समीक्षा बैठक की गई. बैठक में दुर्गा पूजा को परंपरागत, शांतिपूर्ण एवं हर्षोल्लास के वातावरण में संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए. बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि दुर्गा पूजा जिले में सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में मनाई जाए, यह प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि पूजा समितियों को अनिवार्य रूप से लाइसेंस प्राप्त करना होगा. बिना लाइसेंस के प्रतिमा स्थापना नहीं की जा सकेगी. लाइसेंस की शर्तों का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करना होगा. उन्होंने निर्देश दिया कि पूजा पंडालों में बिजली कनेक्शन के लिए बिजली विभाग से अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) प्राप्त करना अनिवार्य है. पंडालों में अग्निशमन के समुचित प्रबंध करने के साथ-साथ सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था भी करनी होगी. पंडालों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने के निर्देश भी दिए गए.

प्रतिमा विसर्जन में डीजे पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध

जिलाधिकारी ने कहा कि प्रतिमा विसर्जन केवल निर्धारित रूट से ही किया जाएगा और इस दौरान डीजे बजाना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा. किसी भी धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने वाले कार्यों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि अफवाह फैलाने वालों पर नजर रखी जा रही है और विधि व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे.

संवेदनशील क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर – एसपी

बैठक में पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल ने कहा कि जिले के संवेदनशील और अति संवेदनशील स्थानों को चिन्हित कर वहां विशेष निगरानी रखी जायेगी. विधि व्यवस्था बनाए रखने हेतु पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी. उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी और किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस पूरी तरह तैयार है. बैठक में अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, एसडीएम, सिविल सर्जन, नजारत उप समाहर्ता, एसडीपीओ, सभी प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं संबंधित पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे. बैठक में दुर्गा पूजा को सफल, शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई और सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >