जमुई. बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 की तैयारी के तहत रविवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी श्री नवीन, एसपी विश्वजीत दयाल व अन्य पदाधिकारियों के साथ केकेएम कॉलेज मतगणना केंद्र का निरीक्षण किया. मतगणना केंद्र जिले के चारों विधानसभा क्षेत्र 240 सिकंदरा विधानसभा (अ.जा.), 241 जमुई विधानसभा, 242 झाझा विधानसभा और 243 चकाई विधानसभा के लिए बनाया गया है. इस दौरान जिला पदाधिकारी ने विधानसभा-वार मतगणना कक्ष का अवलोकन किया और संबंधित निर्वाची पदाधिकारी, नोडल पदाधिकारी, वज्रगृह व मतगणना कोषांग के अधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. साथ ही भवन प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को आवश्यक निर्माण कार्य समय से पूरा करने को कहा. इस दौरान जिला पंचायत राज पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल, उप निर्वाचन पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
