उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालाें को जिला जज ने किया सम्मानित

गणतंत्र दिवस के अवसर पर व्यवहार न्यायालय परिसर में रविवार को झंडोत्तोलन के उपरांत डालसा अध्यक्ष सह जिला एवं सत्र न्यायाधीश धर्मेंद्र कुमार ने जिले के विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले गणमान्य लोगों को सम्मानित किया.

जमुई. गणतंत्र दिवस के अवसर पर व्यवहार न्यायालय परिसर में रविवार को झंडोत्तोलन के उपरांत डालसा अध्यक्ष सह जिला एवं सत्र न्यायाधीश धर्मेंद्र कुमार ने जिले के विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले गणमान्य लोगों को सम्मानित किया. साहित्य के क्षेत्र में डॉ मासूम अहमद व0 सुश्री श्रेयसी सिंह, समाज सेवा के लिए डॉ एसएन झा, पर्वतारोहण में सुश्री निशु सिंह, अंतरराष्ट्रीय कराटे के लिए मुकेश कुमार साव को सम्मानित किया गया. मौके पर जिला जज श्री कुमार ने कहा कि जमुई की धरती पर अनेक धरोहर है जो अपने उत्कृष्ट कार्य से प्रेरणा के स्रोत के स्तंभ के रूप में उभरे हैं. मौके पर डालसा सचिव सहित अन्य न्यायिक पदाधिकारी व कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >