प्रतिनिधि, लक्ष्मीपुर
प्रखंड स्थित मोहनपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने अज्ञात युवक की गला रेतकर हत्या करने के बाद शव को झाड़ियों में फेंक दिया. मंगलवार को बाबा पटेशनाथ शिव मंदिर जाने वाले मार्ग पर के किनारे से शव बरामद किया गया. हारचक गांव के सामने एक खाई में शव को पत्तों से ढककर फेंका गया था. शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी. मृतक की उम्र लगभग 30 वर्ष बतायी जा रही है, लेकिन उसकी पहचान अब तक नहीं हो सकी है. घटना का खुलासा उस वक्त हुआ जब कुछ श्रद्धालु पटेशनाथ मंदिर पूजा करने जा रहे थे. इसी दौरान उन्होंने सड़क किनारे एक कुत्ते को शव को नोचते हुए देखा. तभी लोगों ने इसकी जानकारी मंदिर के पुजारी को दी. पुजारी ने पंचायत के मुखिया को घटना से अवगत कराया. इसके बाद मुखिया ने लक्ष्मीपुर और मोहनपुर थाना को सूचना दी.पुलिस और एफएसएल टीम ने की जांच
सूचना मिलते ही दोनों थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की. एफएसएल की टीम टीम ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल भेज दिया है. घटनास्थल से एक नारंगी रंग के ग्लास वाला चश्मा भी बरामद हुआ है, उसे पुलिस ने जांच के लिए जब्त कर लिया है.मामले की जांच में जुटी पुलिस
मोहनपुर थाना प्रभारी ओमप्रकाश दुबे ने बताया कि मृतक की पहचान का प्रयास किया जा रहा है. हत्या की वजह व अपराधियों की पहचान को लेकर पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
