फंदे से लटका महिला का शव बरामद

बाटिया थाना क्षेत्र के भूरहा गांव में गुरुवार को एक महिला का शव फंदे से झूलता हुआ बरामद किया गया.

सोनो. बाटिया थाना क्षेत्र के भूरहा गांव में गुरुवार को एक महिला का शव फंदे से झूलता हुआ बरामद किया गया. सूचना मिलने पर बटिया पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जमुई भेज दिया. मृतक महिला की पहचान भूरहा गांव निवासी अजय मिस्त्री की पत्नी 21 वर्षीय कविता देवी के रूप में की गयी है. घटना को लेकर लोग हत्या और आत्महत्या करने की बात कर रहे हैं. वहीं मृतका के पिता ने पुत्री कविता के ससुराल वालों पर उसकी हत्या का आरोप लगाया है. मृतका के पिता गरही थाना क्षेत्र के अरुणमाबांक गांव निवासी सीताराम मिस्त्री ने बताया कि कविता की शादी वर्ष 2021 में बटिया थाना क्षेत्र के भूरहा गांव निवासी सोलंकी शर्मा के पुत्र अजय म��स्त्री के साथ हुई थी. शादी के कुछ समय बाद से ही कविता के पति और ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करने लगे और दहेज की मांग करने लगे. मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी. इसे लेकर कई बार पंचायत भी की गयी, लेकिन कविता के ससुराल पक्ष करे लोग अपनी करतूत से बाज नहीं आ रहे थे. बुधवार देर शाम सूचना मिली कि कविता की मौत हो गयी है. उन्होंने बताया कि कविता के ससुराल वालों ने पहले उसकी गला दबाकर हत्या की इसके बाद उसके शव को फंदे से लटका दिया. घटना के बाद से कविता के ससुराल के लोग फरार हैं. शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया. परिवार के सदस्यों द्वारा अभी तक प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गयी है. उनके आवेदन के आलोक में कार्रवाई होगी. घटना के बाद ससुराल के सभी परिवार सदस्यों का घर से फरार होना संदेह पैदा करता है. राजेश कुमार, एसडीपीओ, झाझा

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >