गिद्धौर. साइकिल यात्रा एक विचार मंच द्वारा रविवार को धोबघट गांव निवासी स्व कृष्णानंद सिंह के पांचवीं पुण्यतिथि पर उनकी स्मृति में पौधरोपण किया. जानकारी देते हुए विचार मंच के सदस्य शैलेश भारद्वाज, सचिराज पद्माकर सहित अन्य सदस्यों ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण हेतु अधिक-से-अधिक पौधरोपण करने को लेकर लोगों को प्रेरित दिया. स्व कृष्णानंद सिंह के पुत्र भाजपा नेता सुमन सिंह ने बताया कि हमारे पिताजी को भी पर्यावरण से काफी लगाव था उनकी याद में रबर प्लांट, अमरूद, महोगनी, पीपल सहित कई पौधा लगाया गया है और संरक्षण का संकल्प भी लिया गया. मौके पर वन पर्यावरण एवं नदी बचाओ संरक्षण समिति के संयोजक कुणाल सिंह, सीपू परिहार, विवेक कुमार, हर्ष कुमार सिन्हा, गोलू कुमार, संदीप कुमार सिंह, अश्वनी कुमार सिंह ,काजल कुमार सिंह, अमन परिहार, नीरज कुमार सिंह, धनराज कुमार सिंह, सुभाष शाह, बुद्धू मांझी, सिन्नू कुमार, विमलेश कुमार सिंह, हैप्पी कुमार सिंह, राजेश कुमार सिंह, प्रियव्रत कुमार, रणवीर कुमार सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
