टैक्स बकायेदारों पर सख्ती, 15 वाहनों को किया गया ब्लैकलिस्ट

टैक्स बकायेदारों पर सख्ती, 15 वाहनों को किया गया ब्लैकलिस्ट

जमुई. जिले में बकाया टैक्स नहीं चुकाने वाले वाहन स्वामियों के खिलाफ परिवहन विभाग ने कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है. डीएम के निर्देश के तहत 15 बड़े बकायेदार वाहनों को ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है. डीटीओ सुनील कुमार के आदेश्नुसार, इन वाहन स्वामियों को पूर्व में कई बार नोटिस भेजे गए थे. पंजीकृत डाक और मोबाइल के माध्यम से भी उन्हें बकाया कर जमा करने के लिए सूचित किया गया, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने भुगतान नहीं किया. ब्लैकलिस्ट किए गए वाहनों में मुख्य रूप से बसें और मालवाहक वाहन शामिल हैं. इस कार्रवाई के बाद अब ये वाहन न तो फिटनेस सर्टिफिकेट प्राप्त कर सकेंगे और न ही इनके परमिट का नवीनीकरण या स्वामित्व हस्तांतरण हो पाएगा. परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि राजस्व की क्षति पहुंचाने वाले कर प्रमादियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी. साथ ही अन्य वाहन स्वामियों से अपील की गई है कि वे समय पर अपने कर का भुगतान करें. प्रशासन की इस कार्रवाई से वाहन स्वामियों में हड़कंप मच गया है और इसे राजस्व वसूली की दिशा में एक सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >