विभिन्न मांगों को लेकर रसोइया संघ ने की बैठक

रेलवे स्टेशन चौक के आंबेडकर विचार मंच प्रांगण में बिहार राज्य मध्याह्न भोजन रसोईया संघ की बैठक प्रखंड अध्यक्ष मो मुमताज की अध्यक्षता में रविवार को हुई.

झाझा. रेलवे स्टेशन चौक के आंबेडकर विचार मंच प्रांगण में बिहार राज्य मध्याह्न भोजन रसोईया संघ की बैठक प्रखंड अध्यक्ष मो मुमताज की अध्यक्षता में रविवार को हुई. बैठक में मौजूद प्रधान सचिव ऋषि कुमार ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री पोषण योजना को ठेकेदारी कारण से रोका जाए तथा विद्यालय परिसर में बना गरम भोजन बच्चों को भरोसा जाए, रसोइयों की मजदूरी 400 रुपये प्रतिदिन यानि 12 हजार प्रतिमाह, कार्यरत रसोइयों को स्थाईकरण करते हुए 12 वर्ष का मानदेय भुगतान, कार्य के दौरान रसोइयों को चोटिल या घायल होने पर इलाज की सुविधा दी जाए. अन्य मांगों के बारे में विस्तार से लोगों को बताया तथा सरकार से मांग किया. इस दौरान उपस्थित सदस्यों ने कहा कि रसोईया विद्यालय परिसर का सबसे निचले स्तर का कर्मी है. लेकिन सरकार इसके साथ सौतेला व्यवहार कर रही है, जो अब बर्दाश्त नहीं होगा. मौके पर जिला सचिव रूबी देव, कोषाध्यक्ष मालती देवी समेत कई लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >