फरार चल रहे दो आरोपितों के घर कुर्की जब्ती की कार्रवाई

थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग कांडों में फरार चल रहे दो आरोपितों के घर गुरुवार को पुलिस ने कुर्की जब्ती की.

झाझा. थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग कांडों में फरार चल रहे दो आरोपितों के घर गुरुवार को पुलिस ने कुर्की जब्ती की. दोनों आरोपित लगातार फरार चल रहे थे. थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि हरना गांव निवासी सुधीर यादव कई कांडों में नामजद है और वह लंबे समय से फरार चल रहा है. इसलिए उसके घर में कुर्की की गयी है. जबकि नगर परिषद क्षेत्र के गांधी चौक मोहल्ला निवासी कार्तिक बरनवाल पारिवारिक मामलों में नामजद है. वह लंबे अरसे से फरार चल रहा था. दोनों के घर में पहले इश्तेहार चिपकाया गया. इसके बावजूद भी वह न्यायालय में आत्मसमर्पण नहीं किया है. तो न्यायालय के आदेश पर उसके घर को कुर्की की गयी है. थानाध्यक्ष ने बताया कि न्यायालय के निर्देश पर कार्य किया गया है. मौके पर पुलिस पदाधिकारी नंदन कुमार, कुंज बिहारी, मुकेश कुमार सिंह समेत कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >