जेपी सेनानी के निधन पर जताया शोक

1974 आंदोलन के अग्रणी सिपाही और जेपी सेनानी लक्ष्मण झा का निधन हो गया.

जमुई. 1974 आंदोलन के अग्रणी सिपाही और जेपी सेनानी लक्ष्मण झा का निधन हो गया. जिले के राजनीतिक, सामाजिक और बुद्धिजीवी वर्ग के लोग उन्हें लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध एक जुझारू व्यक्तित्व के रूप में याद कर रहे हैं. उन्होंने आपातकाल विरोधी आंदोलन और 74 के छात्र आंदोलन में अहम भूमिका निभाई थी. जदयू नेता सह जेपी सेनानी सियाराम मंडल ने भी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि छात्र जीवन से ही लक्ष्मण झा 74 आंदोलन से सक्रिय रूप से जुड़े थे और लोकतंत्र की रक्षा के लिए उन्होंने कई संघर्ष किए. उनके निधन से एक विचारशील, संघर्षशील और मार्गदर्शक व्यक्तित्व का अंत हो गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >