दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर शोकसभा

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह पूर्व केंद्रीय मंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर बुधवार को आदिवासी सामाजिक व सांस्कृतिक विकास समिति लक्ष्मीपुर व बरहट द्वारा एक शोकसभा का आयोजन किया गया.

लक्ष्मीपुर. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह पूर्व केंद्रीय मंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर बुधवार को आदिवासी सामाजिक व सांस्कृतिक विकास समिति लक्ष्मीपुर व बरहट द्वारा एक शोकसभा का आयोजन किया गया. जिसमें दिशोम गुरु शिबू सोरेन के तेल्य चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई. साथ ही दो मिनट का मौन धारण किया गया. इस मौके पर समिति के अध्यक्ष अरुण हांसदा ने स्व शिबू सोरेन द्वारा आदिवासी समाज के लिए किए गए संघर्ष पर प्रकाश डालते हुए उनके विचारों का अनुशरण करने का आग्रह किया. इस मौके पर समिति के संरक्षक रामजी मुर्मू, राज्य कर संयुक्त आयुक्त तेज कुमार कुजूर, सुमन मरांडी, राजेश मरांडी, सुरेश हेंब्रम, अरुण मुर्मू, नरेश दास, स्टीफन सोरेन, बीरेंद्र मुर्मू, राजद प्रखंड अध्यक्ष मनोज सिंह के अलावे कई बुद्धिजीवी लोग शरीक थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pankaj kumar singh

पंकज कुमार सिंह प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के जमुई कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >