चंद्रमंडीह. थाना क्षेत्र अंतर्गत बघवा गांव निवासी संजू देवी पति चमरू यादव ने जमीन सर्वे को लेकर अपने ही पट्टेदार द्वारा मारपीट करने का आरोप लगाया है. पीड़िता ने बताया कि जमीन सर्वे के कागजात को लेकर बड़े चाचा के परिवार के सदस्य कोल्हा यादव, महेंद्र यादव, जामुन यादव, जलधर यादव, मुनमा देवी, समला देवी, नूखड़ी देवी, लालू यादव, एवं रिंकू देवी बीते सोमवार को जबरदस्ती घर में घुसकर गाली गलौज, मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने लगे. मंगलवार की सुबह उक्त सभी लोग लाठी, रॉड, टांगी, सबल, कुदाल से मारपीट करने लगे. महिला ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग थानाध्यक्ष से की है. वहीं इस संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष गजेंद्र कुमार ने बताया कि पीड़िता के आवेदन पर मामले की जांच की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
