स्वच्छता कर्मियों ने निकाली रैली, ग्रामीणों को किया जागरूक

प्रखंड अंतर्गत गुगुलडीह पंचायत में रविवार को सफाई कर्मियों ने स्वच्छता रैली निकाल कर ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया.

बरहट . प्रखंड अंतर्गत गुगुलडीह पंचायत में रविवार को सफाई कर्मियों ने स्वच्छता रैली निकाल कर ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया. कर्मी झाड़ू, बेलचा और ठेला लेकर बाजार की सड़कों पर उतरे और लोगों से साफ-सफाई बनाये रखने की अपील की. लोगों को नालियों में कचरा व प्लास्टिक न डालने की भी सलाह दी गयी. स्वच्छता पर्यवेक्षक मुकेश राम ने लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि 17 सितंबर से दो अक्टूबर तक चलने वाले स्वच्छता ही सेवा अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें. स्वच्छता का संदेश देने वाले इन कर्मियों ने अपनी आर्थिक पीड़ा भी साझा की. उनका कहना है कि उन्हें पिछले 14 माह से वेतन नहीं मिला है. फिलहाल ये कर्मी 100 रुपये प्रतिदिन की मजदूरी पर निर्भर हैं, वह भी अनियमित रूप से मिलती है. इसके बावजूद वे बिना रुके अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं. रामदेव मेहतर, बेनी मांझी, रंजीत कुमार व रविदास ने कहा कि 100 रुपये रोज की मजदूरी से ही परिवार चलता है. अब आंदोलन करने पर मजबूर हो गये हैं. रैली में शोभी तांती, राजकुमार मांझी, माना मांझी, ईशो तांती, फखरुद्दीन अंसारी सहित दर्जनों सफाईकर्मी शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >