झाझा. बालिका उच्चत्तर विद्यालय सभागार में गुरुवार को झाझा हिंदी साहित्य परिषद के बैनर तले हिंदी पाखवारा का आयोजन परिषद के अध्यक्ष डॉ मनोज झा की अध्यक्षता में किया गया. मौके पर छात्र-छात्राओं के बीच त्रिस्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम को लेकर हिंदी साहित्य परिषद के विष्णुदेव प्रसाद वर्मा ने बताया कि विभिन्न विद्यालयों के दर्जनों छात्र-छात्राओं ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया. उन्होंने बताया कि प्रथम स्तर द्वितीय वर्ग से पंचम वर्ग तक के लिए सुभद्रा कुमारी चौहान द्वारा रचित कोई एक कविता का स्वर पाठ, द्वितीय स्तर वर्ग छह से अष्टम तक के लिए हिंदी की महत्ता, जबकि तृतीय स्तर में वर्ग नवम एवं दशम के लिए पंडित जगन्नाथ चतुर्वेदी की जीवनी एवं हिंदी साहित्य में उनका योगदान विषय था. उन्होंने बताया कि प्रथम स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम आराध्या कुमारी, द्वितीय सोनाक्षी कुमारी ,तृतीय संवि कुमारी ने सफलता पायी. द्वितीय स्तर की प्रतियोगिता में वैष्णवी कुमारी प्रथम, पीहू रानी द्वितीय, शिवम पांडेय तृतीय स्थान प्राप्त किया. तृतीय स्तरीय प्रतियोगिता में प्रगति गर्ग प्रथम स्थान, सतीश कुमार यादव द्वितीय स्थान जबकि तृतीय स्थान में नंदनी कुमारी व खुशी कुमारी ने सफलता पायी. अध्यक्षता करते हुए परिषद के अध्यक्ष डॉ मनोज कुमार झा ने बताया कि छात्र-छात्राओं में हिंदी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन लगातार किए जाते रहे हैं. उन्होंने उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं को बधाई भी दिया है .मौके पर डॉ भक्तिनाथ झा, प्रीति श्रीवास्तव, अनंत कुमार, कारू यादव, साधना सिंह, संजय पांडेय, निखिल कुमार, अंजू कुमारी, अनिल सिंह के अलावा कई गणमान्य लोग मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
