चकाई. प्रखंड स्थित खास चकाई निवासी अशोक दुबे का नाती सूर्या पांडेय आम के पेड़ से गंभीर रूप से घायल हो गया. परिजनों द्वारा उसे इलाज हेतु चकाई रेफरल अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक चिकित्सा के बाद उसे चिकित्सकों ने बेहतर इलाज हेतु देवघर रेफर क़र दिया. बताया जाता है कि वह अलाव जलाने के लिए लकड़ी तोड़ने आम पेड़ पर चढ़ा था और इसी दौरान वह गिर पड़ा. सूर्या का घर खैरा प्रखंड झुंडो गांव है और इनदिनों वह खास चकाई निवासी अपने मामा के घर रहकर पढ़ाई कर रहा था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
