सियालदह से जयनगर के लिए चलायी जायेंगी छठ स्पेशल ट्रेनें

पूर्व रेलवे ने इस छठ के दौरान कोलकाता-जयनगर रूट के यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक अनारक्षित स्पेशल ट्रेन सियालदह से जयनगर के लिए चलाने का निर्णय किया है.

झाझा . पूर्व रेलवे ने इस छठ के दौरान कोलकाता-जयनगर रूट के यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक अनारक्षित स्पेशल ट्रेन सियालदह से जयनगर के लिए चलाने का निर्णय किया है. आसनसोल मंडल सूचना पदाधिकारी बी बाउरी ने बताया कि गाडी़ संख्या 03183 सियालदह-जयनगर अनारक्षित स्पेशल ट्रेन सियालदह से शाम 05:00 बजे खुलकर अपनी यात्रा के अगले दिन सुबह 07:00 बजे जयनगर पहुंचेगी. वापसी यात्रा में गाडी़ संख्या 03184 जयनगर-सियालदह अनारक्षित स्पेशल आगामी 25 अक्टूबर को जयनगर से सुबह 09:00 बजे चलकर अपनी यात्रा के अगले दिन रात्रि के 00:30 बजे सियालदह पहुंचेगी. यह ट्रेन अपने मार्ग में दोनों दिशाओं में दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा आदि स्टेशनों पर रुकेगी. उन्होंने बताया कि यह ट्रेन छठ पूजा के दौरान यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए सभी अनारक्षित कोच के साथ चलेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >