सुबह से बिजली आपूर्ति ठप्प रहने से लोग बेहाल, फॉल्ट की तलाश में जुटी विभाग की टीम

जमुई के चकाई प्रखंड में शनिवार सुबह से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है. भीषण गर्मी में बिजली न होने से घरेलू उपभोक्ताओं, दुकानदारों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को भारी समस्या हो रही है. बिजली विभाग फॉल्ट की तलाश में जुटा है.

जमुई जिले के चकाई प्रखंड क्षेत्र में शनिवार की सुबह करीब सात बजे से ही बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित है. घंटों बिजली गुल रहने के कारण भीषण गर्मी और उमस के बीच आम घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ दुकानदारों, बैंक और विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है.

बार-बार हो रहा ऑटो कट, पेट्रोलिंग में जुटे कर्मी

बिजली विभाग की टीम सुबह से ही मुख्य लाइन और स्थानीय पोलों पर पेट्रोलिंग कर फॉल्ट की तलाश में जुटी हुई है. विभाग के अनुसार जब भी सब-स्टेशन से आपूर्ति चालू करने का प्रयास किया जाता है, तो कुछ ही देर में सुरक्षा कारणों से सिस्टम अपने आप ऑटो कट हो जाता है.

इससे स्पष्ट है कि ट्रांसफॉर्मर या मुख्य तारों में कहीं बड़ा तकनीकी फॉल्ट आया है. विभाग के कर्मचारी अलग-अलग फीडरों में जाकर खराबी का सटीक स्थान चिन्हित करने की कोशिश कर रहे हैं.

जल्द समस्या दूर करने का प्रयास: जेई पियूष कुमार

बिजली विभाग के कनीय अभियंता (JE) पियूष कुमार ने स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि तकनीकी खराबी के कारण आपूर्ति बार-बार ठप्प हो रही है. विभागीय कर्मचारी लगातार गश्त कर फॉल्ट ढूंढ रहे हैं.

जेई पियूष कुमार का बयान: "बिजली आपूर्ति शुरू करते ही ऑटो कट की समस्या आ रही है. विभागीय कर्मी क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रहे हैं. फॉल्ट मिलते ही उसे तुरंत दुरुस्त किया जाएगा, जिसके बाद ही बिजली आपूर्ति सुचारु रूप से बहाल हो पाएगी. बिजली बाधित रहने से उपभोक्ताओं को हुई असुविधा के लिए विभाग को खेद है."

कारोबार और दैनिक दिनचर्या हुई प्रभावित

बिजली नहीं होने से क्षेत्र में पेयजल संकट के साथ-साथ इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर आधारित व्यापार पूरी तरह प्रभावित हुआ है. स्थानीय लोगों ने विभाग से जल्द से जल्द फॉल्ट सुधारकर पावर सप्लाई बहाल करने की मांग की है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By श्याम सिंह तोमर

श्याम सिंह तोमर प्रिंट माध्यम में 15 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सरौन (जमुई) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >