दिल्ली विवि के छात्रसंघ चुनाव में अभाविप की जीत पर मना जश्न

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के पैनल को अध्यक्ष, सचिव एवं संयुक्त सचिव पद पर मिली भारी जीत के बाद शुक्रवार को जमुई नगर इकाई की ओर से जोरदार जश्न मनाया गया.

जमुई . दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के पैनल को अध्यक्ष, सचिव एवं संयुक्त सचिव पद पर मिली भारी जीत के बाद शुक्रवार को जमुई नगर इकाई की ओर से जोरदार जश्न मनाया गया. जश्न का आयोजन स्थानीय केकेएम कॉलेज परिसर में किया गया, जहां कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाई और पटाखे फोड़कर जीत की खुशी साझा की. मौके पर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया.

देशभर के छात्रों का विश्वास अभाविप के साथ : संगठन मंत्री

लखीसराय-जमुई-मुंगेर विभाग के विभाग संगठन मंत्री पशुपतिनाथ अभिमन्यु ने कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय का छात्रसंघ चुनाव देश का सबसे महत्वपूर्ण छात्र प्रतिनिधित्व चुनाव माना जाता है. वहां छात्रों ने जिस विश्वास के साथ अभाविप को चुना है, वह संगठन की जनप्रियता और विश्वसनीयता को दर्शाता है.

कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण का परिणाम : जिला संयोजक

जिला संयोजक अखिलेश सिंह ने कहा कि अभाविप विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है और यह जीत संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं की निरंतर सेवा और समर्पण भावना का नतीजा है.पूर्व जिला संयोजक शांतनु सिंह, नगर मंत्री अभिनय दुबे और नगर अध्यक्ष टिंकू कुमार ने कहा कि पटना विश्वविद्यालय, पंजाब विश्वविद्यालय और अब दिल्ली विश्वविद्यालय में जीत यह दर्शाती है कि छात्र वर्ग देशभर में अभाविप पर भरोसा कर रहा है. यह जीत कार्यकर्ताओं की सालभर की मेहनत का फल है.

दर्जनों कार्यकर्ता रहे मौजूद

जश्न के इस अवसर पर शिपू कुमार, शुभम कुमार, अमन सिंह चंदेल, राजा कुमार, संकेत शौर्य, शैलेश भारद्वाज, गोलू कुमार, प्रियांशु कुमार, सत्यम कुमार, प्रवेश कुमार, रंजन कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PANKAJ KUMAR SINGH

PANKAJ KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >